ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की जिला मुख्यालय पर आयोजित हुई बैठक


विपिन चंद्र को जिला अध्यक्ष,गिरजेश कुमार को जिला उपाध्यक्ष, शैलेंद्र यादव को जिला महामंत्री, संतोष कुमार पांडेय को प्रांतीय प्रतिनिधि, अभव सिंह को संगठन मंत्री,नीतू शुक्ला को महिला उपाध्यक्ष, विकास श्रीवास्तव को ऑडिटर और अवनीश कुमार गोंड को जिला मीडिया प्रभारी चुना गया।



संत कबीर नगर। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित आनंद रिजॉर्ट  में आयोजित हुई। बैठक में विपिन चंद को निर्विरोध जिलाध्यक्ष तो शिव प्रकाश सिंह को कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव को महामंत्री चुना गया।  नाथनगर  से प्रशांत यादव,  मेहदावल से अलाउद्दीन ,  बघौली से अनील,  सांथा से प्रमोद यादव,  पौली से रमाकांत,  सेमरियावा से कुणाल सिंह,  हैसर बाजार से बबलू,  बेलहर कला से देवेश गोस्वामी और खलीलाबाद  से गणेश त्रिपाठी  ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए।  ग्राम विकास अधिकारी संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित एक आनंद रिजॉर्ट रेस्टोरेंट में निवर्तमान अध्यक्ष अभय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। 


बैठक में पिछले एजेंडे की पुष्टि के साथ ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। उसके बाद में जिले की नई कार्यकारिणी के गठन का निवर्तमान अध्यक्ष अभय सिंह ने प्रस्ताव रखा। जिस पर सर्व सम्मति से सभी सदस्यों ने विपिन चंद को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त करने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया। शिव प्रकाश सिंह को कमेटी का नया कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव को महामंत्री, गिरजेश यादव को जिला उपाध्यक्ष, संतोष कुमार पांडेय को प्रांतीय प्रतिनिधि, नीतू शुक्ला को महिला जिला उपाध्यक्ष, विकास श्रीवास्तव को ऑडिटर और अवनीश कुमार गोंड को जिला मीडिया प्रभारी चुना गया ।  विशेष आमंत्रित सदस्य ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह, वरिष्ठ सदस्य अशोक कुमार राय, संतराम,रामअजोर,दिलीप पांडेय, नन्द लाल चौधरी,धर्मेन्द्र प्रताप सिंह,राम चंद्र यादव,  प्रमोद यादव,अशोक कुमार गुप्ता,  बृजेश कुमार, आदि ने बधाई दिया।




Comments

Popular posts from this blog

वेबिनार के माध्यम से डॉ. शालिनी शर्मा ने पैरामेडिकल के छात्रों को किया प्रशिक्षित

केएमसी मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल में 17 जुलाई तक चलेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर